बैकफुट पर सरकार : देवस्थानम बोर्ड का फैसला वापस लिया।

तीर्थ पुरोहितों के भारी विरोध के मद्देनजर भाजपा सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया। आपको बता दें कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर लंबे समय से विरोध प्रदर्शन हो रहे थे।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन से ही कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द मुख्यमंत्री धामी देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा फैसला लेंगे। कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी  दल भी  देवस्थानम बोर्ड के को लेकर सरकार पर हमलावर थे।

 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा ने देवस्थान बोर्ड पर अपना फैसला पलट दिया है। 

यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या आगामी चुनावी विधानसभा चुनाव  मै भाजपा को इसका कितना सियासी फायदा मिल पाएगा, क्योंकि देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर भाजपा की बहुत बड़ी फजीहत हो चुकी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts