बड़ी खबर : शिक्षा सचिव ने किये डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी।

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। हाईकोर्ट में दायर रिट के बाद सचिव शिक्षा ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा सचिव राधिका झा ने हाई कोर्ट के द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर होने वाली भर्ती पर स्टे हटाए जाने के बाद आदेश जारी किया है। आदेश […]

देहरादून।

उत्तराखंड शासन ने डीएलएड शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। हाईकोर्ट में दायर रिट के बाद सचिव शिक्षा ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है।

शिक्षा सचिव राधिका झा ने हाई कोर्ट के द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर होने वाली भर्ती पर स्टे हटाए जाने के बाद आदेश जारी किया है। आदेश के तहत हाई कोर्ट के द्वारा स्टे हटाए जाने की जानकारी दी गई साथ ही जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षा सचिव के द्वारा जारी आदेश में एनआईओएस से 18 माह का डीएलएड प्रशिक्षण करने वाले प्राइमरी टीचरों को भर्ती के लिए योग्य माना जायेगा या नहीं इसका कोई स्पष्ट जिक्र नहीं हैं ।

शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस पर स्पष्ट राय नहीं दे पा रहे हैं। वहीं अगर सूत्रों की माने तो आदेश में स्पष्ट न किए जाने के पीछे यही वजह है कि एनआईओएस से डीएलएड करने वाले अभ्यर्थियों को शायद भर्ती में मौका नहीं दिया जाएगा।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts