डोईवाला में यूकेडी को मातृशक्ति का भी भरपूर समर्थन।

उत्तराखंड क्रांति दल को डोईवाला में इस बार मातृशक्ति का भी भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। डोईवाला से यूकेडी को मिल रहे जनसमर्थन के कारण राष्ट्रीय पार्टियों के पसीने छूटने वाले हैं।

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी शिव प्रसाद सेमवाल जी हर क्षेत्र में जनसभाओं से भरपूर समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

आज शिव प्रसाद सेमवाल जी ने नथुवाला के शिवलोक कॉलोनी में जनसभा की ,जहां उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला।

इस दौरान जनसभा में नथुवाला की पूर्व प्रधान मधु सेमवाल भी उपस्थित रही। मधु सेमवाल जी ने जनता से शिव प्रसाद सेमवाल जी को वोट करने की अपील की

शिवप्रसाद सेमवाल जी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए बोला कि पिछले 20 सालों से दिल्ली वाले दल उत्तराखंड की जनता को छलते आ रहे हैं लेकिन अब बहुत हुआ । अब उत्तराखंड क्रांति दल जनता के लिए तीसरे विकल्प के रूप में खड़ा है।

शिव प्रसाद सेमवाल जी ने कहा कि मैं हर तरह के कामों में जनता के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा। और इन दिल्ली वाले दलों को दिखाऊंगा कि विकास और बदलाव की राजनीति किस तरह से होती है।

नथुवाला की मातृशक्ति ने भी उन्हें भरपूर समर्थन दिया। इस दौरान आशीष रावत (जनसभा आयोजक), राजेंद्र रावत(जनसभा कैलाश डिमरी (जनसभा आयोजक),शि बलूनी, आशा बिष्ट, बीना सजवान, रेनू भट्ट, संगीता डिमरी, अनीता सजवान, कमला चमोली, प्रतिमा देवी, दर्शन देवी, सरस्वती, लक्ष्मी नेगी, मंजू सजवान,अनीता देवी, रीना पवार, मोहन सिंह भंडारी,राजेंद्र रौथान, आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts