सुपर एक्सक्लूसिव : दून कोरोनेशन अस्पताल की इंटर्न डॉक्टर ने की सीनियर डॉक्टर द्वारा शारीरिक शोषण की शिकायत

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के सीनियर डॉक्टर जेपी नौटियाल पर अस्पताल में ही कार्यरत एक इंटर्न लेडी डॉक्टर ने शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं।

इंटर्न डॉक्टर ने कोरोनेशन अस्पताल के पीएमएस को एक पत्र के माध्यम से इसकी सूचना दी है।

पत्र में इंटर्न डॉक्टर ने लिखा है कि वह बीएएमएस इंटर्न है। और कोरोनेशन अस्पताल में तैनात हैं।

उन्होंने लिखा है कि अस्पताल के डॉक्टर उनको कई बार मौखिक और शारीरिक रूप से छेड़छाड़ करते हैं।

वह लिखती हैं कि उस समय तक तो मैंने इसको सह लिया लेकिन अब इसे और नहीं सहा जा सकता।

इंटर्न डॉक्टर ने बताया कि सीनियर डॉक्टर उनके मोबाइल पर फोन करके उनको अपने कमरे में आने के लिए दबाव डालते हैं और जब वह नहीं गई तो उन्होंने दूसरे लोगों से उनको भिजवाने के लिए कहा।

इंटर्न डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया है कि सीनियर डॉक्टर ने सभी सीमाएं लांग दी हैं और अब इसे और नहीं सहा जा सकता।

उन्होंने अपने पत्र में सीनियर डॉक्टर द्वारा दूसरी इंटर्न के साथ भी इसी तरह के व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए हैं।

पर्वतजन ने जब इस संबंध में कोरोनेशन की पीएमएस शिखा जंगपांगी से बात की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक जांच कमेटी मिठाई जा रही है और जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

गौरतलब है कि इन सीनियर डॉक्टर पर पहले भी छेड़छाड़ का एक मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

देखने वाली बात यह होगी कि जांच कमेटी की जांच रिपोर्ट में क्या नतीजा निकलता है और अस्पताल प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts