सियासत:- दलबदल पर बोले पुरोला विधानसभा प्रत्याशी दुर्गेश लाल “जुमलेबाज पार्टी ने की मेरी उपेक्षा”

उत्तराखंड में दलबदल का दौर जारी है। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के विधायकों पर डोरे डालने में लगी हुई है । कुछ दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का  दामन थामने वाले दुर्गेश लाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव मेरी उपेक्षा की है एवं मैंने जब भी अपने क्षेत्र […]

उत्तराखंड में दलबदल का दौर जारी है। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे के विधायकों पर डोरे डालने में लगी हुई है ।

कुछ दिन पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का  दामन थामने वाले दुर्गेश लाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव मेरी उपेक्षा की है एवं मैंने जब भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को पार्टी के समक्ष रखा पार्टी ने इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया। उपेक्षा का शिकार होकर जनहित में दलबदल का कार्य किया।

दुर्गेश लाल ने कहा कि भाजपा जुमले बाजो की सरकार है और जमीनी स्तर पर यह सरकार कार्य नहीं करती है। टिकट के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं पुरोला विधानसभा से समर्पित कार्यकर्ता हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि टिकट मुझे ही मिलेगा, इसमें कोई भी संदेह नहीं है एवं जो भी जनता का आदेश होगा मुझे शिरोधार्य होगा। निश्चित ही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार आएगी और कांग्रेस को मजबूत जनाधार मिलेगा।

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दुर्गेश लाल ने पुरोला विधानसभा से 13508 मत प्राप्त करके दिखा दिया था कि राजनीति में वे लंबे रेस के घोड़े हैं।

 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts