विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी पड़ सकती है ग्रामीणों को भारी , अर्धनिंद्रा में विभागीय अधिकारी ।

इंद्रजीत असवाल  पौड़ी गढ़वाल सतपुली :  बहुत पहले से ही सतपुली विद्युत सब स्टेशन पर लोगो शिकायत आती रही है । ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश या हल्की हवा चलने पर ही यहाँ लाइट गुल हो जाती है। कारण हम पहले भी आपको दिखा चुके हैं कि कई जगहों पर विद्युत लाइन पेड़ो […]

इंद्रजीत असवाल 

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली : 

बहुत पहले से ही सतपुली विद्युत सब स्टेशन पर लोगो शिकायत आती रही है । ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश या हल्की हवा चलने पर ही यहाँ लाइट गुल हो जाती है।

कारण हम पहले भी आपको दिखा चुके हैं कि कई जगहों पर विद्युत लाइन पेड़ो को छू रही है और कई जगह विद्युत पोल पर बेल उग गई जिसके कारण अक्सर बिजली कटना फ्यूज उड़ना होता रहता है।

विभागीय अधिकारियों को सब पता होते हुए भी पेड़ो या बेल का छपान नही किया जाता बल्कि अधिकारी कर्मचारी वर्ग  मूक दर्शक बने तमाशा देखता है ।

आज जो वीडियो फ़ोटो हम आपको दिखा रहे हैं वो कांडा पम्पिंग पेयजल योजना की विद्युत लाइन है, जो कि विगत 3 सालों से पोल झुकने के कारण पत्थर व धरती पर टिकी है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई लेकिन शयद विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

जहाँ पर ये लाइन धरती पर टिकी है वहाँ ग्रामीण लोग जानवर चुगाने व घास लकड़ी के लिए रोज जाते हैं , ये विद्युत लाइन  कभी भी ग्रामीणों व जानवरो की जान ले सकती है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts