क्षत्रिय समाज को उत्तराखंड मे एकजुट करने करने के लिए सभा का किया आयोजन।

देहरादून क्षत्रिय चेतना मंच की पहल पर क्षत्रिय समाज को उत्तराखंड मे एकजुट करने की कोशिशो के अन्तर्गत देहरादून के ननूरखेडा स्थित महाराणा प्रताप भवन मे एक सभा का आयोजन मोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। इसमे महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष ठाकुर रतनसिंह चौहान,उत्तराखंड क्षत्रीय कल्याण समिति के अध्यक्ष ठाकुर धीरजसिहं […]

देहरादून क्षत्रिय चेतना मंच की पहल पर क्षत्रिय समाज को उत्तराखंड मे एकजुट करने की कोशिशो के अन्तर्गत देहरादून के ननूरखेडा स्थित महाराणा प्रताप भवन मे एक सभा का आयोजन मोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ।

इसमे महाराणा प्रताप विचार मंच के अध्यक्ष ठाकुर रतनसिंह चौहान,उत्तराखंड क्षत्रीय कल्याण समिति के अध्यक्ष ठाकुर धीरजसिहं नेगी,क्षत्रिय समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष ठाकुर एस पी सिंह देवरा,संयुक्त नागरिक संगठन के महासचिव सुशील त्यागी सहित विभिन्न क्षेत्रो मे समाजसेवा से जुड़े रामअवतार सिंह,अधिवक्ता शशि कान्त शाही,देवेन्द्र सिंह पुणडीर,बुद्धसिह रावत,सुरेन्द्र सिंह तोमर,एडवोकेट ठाकुर रविसिंह नेगी आदि शामिल हुए।

सभा मे क्षत्रिय समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े गरीब परिवारो को आत्मनिर्भर बनाने,युवाओ को शैक्षणिक रूप से योग्य बनाने,जरूरतमंद गरीब परिवारो को सहायता प्रदान करने,स्वरोजगार हेतु सरकारी योजनाओ से मदद दिलाने जैसे विषयो पर विचारोप्रांत  निर्णय लिया गया कि इन उद्देश्यो को हासिल करने के लिए एक सामुहिक रूप से तत्काल एकजुट होना जरूरी है।

सर्वसम्मति से लिये गये फैसले के बाद  उत्तराखंड मे क्षत्रिय समाज को एकजुट करने हेतु उत्तराखंड संयुक्त क्षत्रिय महासभाका गठन किया गया तथा एडवोकेट रविसिंह नेगी को इसका अध्यक्ष चुना गया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts