एक्सक्लूसिव वीडियो : रामनगर के कॉर्बेट पार्क में सैलानियों के पीछे दहाड़ते हुए भागा खूंखार बाघ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में रामनगर के कॉर्बेट पार्क में सैलानियों के पीछे दहाड़ते हुए भागा खूंखार बाघ । वीडियो में कैद हुए पूरा हादसा । बाघ के लौटने के बाद सभी ने राहत की सांस ली ।  नैनीताल जिले के कॉर्बेट पार्क में इनदिनों पर्यटकों के वन्यजीव देखने के लिए वन्यजीव सफारी खुली हुई […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड में रामनगर के कॉर्बेट पार्क में सैलानियों के पीछे दहाड़ते हुए भागा खूंखार बाघ । वीडियो में कैद हुए पूरा हादसा । बाघ के लौटने के बाद सभी ने राहत की सांस ली ।

 नैनीताल जिले के कॉर्बेट पार्क में इनदिनों पर्यटकों के वन्यजीव देखने के लिए वन्यजीव सफारी खुली हुई है । 

देंखे वीडियो:

रामनगर स्थित कॉर्बेट के तराई पश्चिमी वन क्षेत्र के फाटो जोन में कुछ पर्यटक खुली जिप्सी में सफारी कर रहे थे । गाड़ी चालक और सफारी गाइड ने उन्हें धूल भरी कच्ची सड़क में बाघ के ताजे पदचिन्ह दिखाए । पर्यटकों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया । सड़क पर बने पदचिन्ह जंगल की तरफ मुड़ गए, अचानक वीडियो में बाघ के गाड़ी की तरफ दौड़कर आने का दृश्य कैद हो गया । बाघ, निजी जीवन में हस्तक्षेप करने से नाराज होकर जिप्सी के बेहद नजदीक झपटता नजर आया । जिप्सी चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी को बाघ की निजता से दूर कर दिया । बाघ के लौटने के बाद पर्यटकों की जान में जान आई । सुरक्षित होने के बाद पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा ।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts