एक्सक्लूसिव : भ्रष्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच

देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती के खिलाफ विजिलेंस ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। मुकुल सती के खिलाफ लंबे समय से फर्जी उपस्थिति के आधार पर B.Ed की डिग्री प्राप्त करने का आरोप था। गौरतलब है कि पर्वतजन ने इससे पहले भी कई बार फर्जी ढंग से B.Ed की डिग्री प्राप्त […]

देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल सती के खिलाफ विजिलेंस ने विभागीय कार्रवाई की संस्तुति कर दी है।

मुकुल सती के खिलाफ लंबे समय से फर्जी उपस्थिति के आधार पर B.Ed की डिग्री प्राप्त करने का आरोप था।

गौरतलब है कि पर्वतजन ने इससे पहले भी कई बार फर्जी ढंग से B.Ed की डिग्री प्राप्त करने का खुलासा किया था और विभिन्न स्तरों पर इस मामले को प्रकाशित किया था।

 नैनीताल निवासी तथा उत्तराखंड आंदोलनकारी भास्कर चंद्र ने इनके खिलाफ फर्जी ढंग से उपस्थिति दर्शा कर B.Ed की डिग्री प्राप्त करने और नौकरी लेने का आरोप लगाया था। हाल ही में उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी।

नैनीताल पुलिस ने भी इनके खिलाफ जांच की थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई थी।

 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सतर्कता को भी तमाम दस्तावेज प्रेषित कर दिए गए हैं और सचिव विद्यालय शिक्षा को अपने स्तर से कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।

विजिलेंस की कार्यवाही के बाद मुकुल कुमार पर फर्जी डिग्री के आरोप में शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts