होटल में लगी भीषण आग। दमकल विभाग ने बमुश्किल पाया काबू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक होटल में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम बिना समय गंवाए पहुंच गई । दमकल और पुलिस की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया ।         रविवार देर रात तल्लीताल में रैम्जे अस्पताल रोड स्थित माउंट एन्ड लेक होटल के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक होटल में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की टीम बिना समय गंवाए पहुंच गई । दमकल और पुलिस की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया ।

        रविवार देर रात तल्लीताल में रैम्जे अस्पताल रोड स्थित माउंट एन्ड लेक होटल के कमरे में आग की सूचना दमकल विभाग को मिली । होटल के एक कमरे में आग तेजी से फैल रही थी । 

दमकल विभाग की टीम ने संकरा मार्ग देखते हुए अपनी मिनी हाई प्रेशर गाड़ी को होटल तक पहुंचाया । होटल के कमरे में आग और धुआं देखकर दमकल कर्मचारियों ने ऑक्सीजन मास्क के साथ फायर सेफ्टी किट पहना । घने धुएं के बीच ऑक्सीजन मास्क पहनकर दमकल कर्मी कमरे में घुसे और उन्होंने टॉर्च की मदद से कमरे ।के सुलगती आग पर काबू पाया । फायर फाइटरों ने कमरे में लगी आग पर तसल्ली से बुझाया । 

दमकल विभाग के इस ऑपरेशन के दौरान तल्लीताल पुलिस ने भी मदद करी । दमकल विभाग के अधिकारी प्रथम दृष्टया आग का कारण शौर्ट सर्किट मानते हुए आग के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts