रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण की जनता से मांगे माफी- गोदियाल

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022  में अब कुछ महीने ही बचे हैं, जिसको लेकर प्रदेश में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीठसैंण दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पीठसैंण की […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022  में अब कुछ महीने ही बचे हैं, जिसको लेकर प्रदेश में इन दिनों सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पीठसैंण दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गणेश गोदियाल ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पीठसैंण की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि रक्षामंत्री 1 अक्टूबर को नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति को उनके स्मारक द्वार का उद्घाटन करने पीठसैंण आ रहे हैं।

इसी को लेकर गोदियाल ने यह बयान दिया है।बता दें कि स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर पहले ऐसे केंद्रीय मंत्री थे, जो पीठसैंण पहुंचे थे।

1 अक्टूबर 2016 को पीठसैंण में पर्रिकर ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण किया था।

साथ ही इस मौके पर उन्होंने पीठसैंण में भव्य सैनिक स्कूल बनाए जाने की घोषणा की थी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इसी घोषणा को लेकर रक्षामंत्री पर निशाना साधा है 

गोदियाल ने कहा कि इससे पहले भी पूर्व रक्षामंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर भी पीठसैंण आए थे और उन्होंने घोषणा कि थी कि पीठसैंण में भव्य सैनिक स्कूल की स्थापना की जाएगी,लेकिन पूर्व रक्षामंत्री की ये घोषणा, घोषणा मात्र ही रह गई।

 आज तक राज्य और केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।उन्होंने लोगों को सिर्फ सपने दिखाने का काम किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अब एक बार फिर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण आ रहे हैं।

 सबसे पहले उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उनकी सरकार के मंत्री ने लोगों को झूठी आस दी और झूठी घोषणा की।

 उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह पीठसैंण आ तो रहे हैं उन्होंने रक्षामंत्री को सलाह दी कि वे अब खुद कोई झूठी घोषणा न करें, वहीं कहें जो वो पूरा कर सकें।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts