वीडियो : तीन गर्ल्स हॉस्टलों के नीचे से खिसकी जमीन। सूचना के बावजूद जिला प्रशासन बेपरवाह ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के नैनीताल में गर्ल्स हॉस्टल के नीचे की जमीन खिसकने का भयावह वीडियो सामने आया है । वीडियो में पहाड़ी से टूटकर भारी भारी बोल्डर नैनीझील में गिर रहे हैं । इस घटना से तीन हॉस्टलों को खतरा बन गया है, जाबकी इनमें से एक होस्टल में दरार आ गई हैं […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखण्ड के नैनीताल में गर्ल्स हॉस्टल के नीचे की जमीन खिसकने का भयावह वीडियो सामने आया है । वीडियो में पहाड़ी से टूटकर भारी भारी बोल्डर नैनीझील में गिर रहे हैं ।

इस घटना से तीन हॉस्टलों को खतरा बन गया है, जाबकी इनमें से एक होस्टल में दरार आ गई हैं । हैरानी की बात ये हैं कि इतना सब होने के बावजूद प्रशासन के एक भी आदमी घटनास्थल पर नहीं गया है ।

नैनीताल में पूरब मुखी पहाड़ी में कुमाऊं विश्वविद्यालय की भूमि में डिग्री कॉलेज के नीचे तीन गर्ल्स हॉस्टल बने हैं । जिनमें से के.पी.और एस.आर.होस्टलों के बीच मे 2012 में नया भवन बना है जिसे के.पी.हॉस्टल का बी ब्लॉक कहा जाता है । भूस्खलन से इस होस्टल में दरारें आ गई हैं । इसमें 39 छात्राएं रहती हैं जो कोविड के कारण घर गई हैं और इनमें से कुछ लड़कियां यहां एग्जाम के कारण लौट आई हैं ।

हॉस्टल की वार्डेन ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व भी इस क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हुआ था, जो पिछले हफ्ते से लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है । बीती रात और आज सवेरे यहां लगातार भूस्खलन हुआ, जिससे यहां का मलुवा नैनीझील में समा गया और इसका एक वीडियो बन गया ।

देखें वीडियो :

सामने से बनाए वीडियो में पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर झील में गिरते साफ नजर आ रहे हैं । वार्डेन ने बताया की खतरे की जद में खड़े हॉस्टल से आनन फानन में छात्राओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है । इस पूरी घटना की जानकारी उन्होंने अपने डी.एस.डब्ल्यू. देव सिंह बिष्ट और डायरेक्टर एल.एम.जोशी को दी जो सवेरे प्रभावित क्षेत्र में आए ।

इसके अलावा मैडम ने बताया कि जिला प्रशासन को भी इसकी जनकारी दे दी गई थी लेकिन वो अभी तक मौके पर नहीं आए हैं । यहां छात्राओं के छठे सैमिस्टर के एग्जाम होने हैं जिसके लिए छह छात्राएं आई हुई हैं । तीनों हॉस्टलों में मिलाकर कुल 216 छात्राएं हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts