गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन ने हाईकोर्ट द्वारा पारित स्थगन आदेश पर विचार विर्मश के लिये की बैठक

भिकियासैंण आज यहां गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन रामगंगा भिकियासैंण से जुड़े भिकियासैंण, स्याल्दे, चौखुटिया व सल्ट विकासखंडों की एक आम बैठक शिक्षक भवन भिकियासैंण में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन मुख्य रूप से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश पर विचार विर्मश के लिए किया गया था।  बैठक में सभी वक्ताओं ने मा0 उच्च न्यायालय […]

भिकियासैंण आज यहां गवर्नमेंट पैशनर्स संगठन रामगंगा भिकियासैंण से जुड़े भिकियासैंण, स्याल्दे, चौखुटिया व सल्ट विकासखंडों की एक आम बैठक शिक्षक भवन भिकियासैंण में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन मुख्य रूप से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश पर विचार विर्मश के लिए किया गया था। 

बैठक में सभी वक्ताओं ने मा0 उच्च न्यायालय के फैसले पर खुशी जताई और न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 उन्होंने कहा इस निर्णय से आम लोगों में न्यायालय के प्रति विश्वास बढ़ा है।

 बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि मा0 न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि पैंशन दान की वस्तु नहीं है, यह उनका अधिकार है सरकार ने पैंशन से जबरन कटौती कर संविधान की धारा 300A का स्पष्ट उलंघन किया है। 

माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश पारित कर कहा है कि, सरकार मामले के निस्तारण होने तक तत्त्काल पैंशन से कटौती बन्द करे। 

तड़ियाल ने आगे कहा कि, हमें विश्वत सूत्रों से जानकारी मिली है कि सरकार उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के खिलाफ मा0 उच्चतम न्यायालय में जाने की तैयारी कर रही है।

 उन्होंने कहा इसके लिए हमें भी तैयार रहना होगा। कल गणपत सिंह बिष्ट जी से दूरभाष पर हुई बातचीत से भी इस बात की पुष्टि हुई है।

 उन्होंने बताया कि उनके वकील  ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 

तड़ियाल ने आगे कहा कि हमें सरकार के खिलाफ़ कानूनी व राजनीतिक लड़ाई के लिए खुलकर आगे आना होगा। बैठक में गंगा दत्त शर्मा ने संगठन के अभी तक के आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया और आम सहमति से तय किया गया कि शेष राशि को अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के नाम बैंक में जमा किया जाय। संगठन में सचिव का पद रिक्त होने के कारण श्री किसन सिंह मेहता को सर्व सम्मति से सचिव पद पर मनोनीत किया गया। बैठक को प्रेम गिरि गोस्वामी, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, खीमानंद जोशी, खीमानंद कबडवाल, गोपाल दत्त भट्ट, डॉ विश्वम्बर दत्त सती, देब सिंह घुगत्याल, आनन्द प्रकाश लखचौरा, गोविन्द राम आर्य, अम्बादत बलौदी, धनीराम टम्टा, बहादुर सिंह रावत, इन्द्र सिंह भण्डारी, भुवनचंद गौड़, राजेन्द्र सिंह नायक, दामोदर जोशी, भुवनचंद पंत, गंगा दत्त जोशी, किसन सिंह मेहता, राजेन्द्र सिंह रौतेला, देवी दत्त लखचौरा, मोहन सिंह नेगी, गंगा दत्त शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, पान सिंह नेगी, रमेश चंद्र सिंह बिष्ट, देब सिंह बंगारी, बहादुर सिंह बिष्ट, कृष्णानंद, कृपाल दत्त मठपाल, हरी राम आर्य, नन्द राम आर्य, गोविन्द बल्लभ मठपाल, हीरा सिंह, आदि लोगों ने सम्बोधित किया। बैठक के बाद सड़कों पर जूलूस निकालकर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए गए।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts