दहशत : घर में घुसा गुल्दार घंटों तक सोया। खौफ का माहौल

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के भवाली में एक घर में घुसा गुल्दार घंटों तक सोया रहा । वन विभाग की रैस्क्यू टीम के आने के बाद गुल्दार उठा और जंगल की तरफ चलता बना । वन विभाग ने घर के आसपास पटाखे छोड़कर गश्त की । नैनीताल के भवाली में एक हैरान करने वाला वाक्या […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के भवाली में एक घर में घुसा गुल्दार घंटों तक सोया रहा । वन विभाग की रैस्क्यू टीम के आने के बाद गुल्दार उठा और जंगल की तरफ चलता बना । वन विभाग ने घर के आसपास पटाखे छोड़कर गश्त की ।

नैनीताल के भवाली में एक हैरान करने वाला वाक्या सामने आया है । यहां पुष्कर भट्ट के टीकापुर स्टेट विश्राम रैस्टोरेंट स्थित पुराने घर में मंदिर स्थापित है । भट्ट परिवार हररोज यहां घंटों तक पूजा करने जाते हैं । मकान स्वामिनी तनुजा भट्ट ने बताया कि बीती गुरुवार को वो हररोज की तरह मंदिर में पूजा करने गए थी लेकिन वहां उन्हें तीखी गंध आई । इसके बाद उन्होंने कमरे खोले तो तीसरे कमरे में गुल्दार सोया हुआ था और उनके घुसने की आहट सुनकर आराम से उठकर दूसरे रास्ते से बाहर निकल गया ।

उन्होंने ये भी बताया कि गुल्दार उनकी लगभग एक घंटे की पूजा के दौरान आराम से बगल के कमरे में सोया रहा । लगभग चार घंटे विलंब से पहुंची रैस्क्यू टीम ने जब गुल्दार कि मौजूदगी की पुष्टि की तो उसे ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी की गई । खिड़की के शीश तोड़ा गया और जाली में छेद किया गया ।

इस दौरान गुल्दार उठा और पीछे के रास्ते शीशा तोड़कर जंगल की तरफ चला गया । रेंजर मुकुल कुमार शर्मा ने बताया कि जकरी के बाद उनकी रैस्क्यू टीम रानीबाग से यहां पहुंची है । गुल्दार जंगल की तरफ भाग गया है और इसकी वापसी का खतरा देखते हुए कुछ समय तक गश्त की जाएगी । फिलहाल गुल्दार जंगलों में अपने प्राकृतिक वास में चला गया है ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts