पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गुंडागर्दी : कप्तान की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रही गोलियों की तड़तड़ाहट। दंगाइयों के हौसले बुलंद

May 24, 2022
in पर्वतजन
गुंडागर्दी : कप्तान की चेतावनी के बाद भी नहीं रुक रही गोलियों की तड़तड़ाहट। दंगाइयों के हौसले बुलंद
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

ऊधमसिंहनगर में गोलियां की तड़तड़ाहट कप्तान की चेतावनी के बाद भी थमती नजर नजर नहीं आ रही। इसे पुलिस का इकबाल खत्म माना या फिर अपराधी पुलिस से ज्यादा ताकतवर है यह कहा जाये। 

एसएसपी ने अभी सप्ताह ही ऐलान किया था कि गोली चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी। गोलियां चलाने वालों के घरों पर बुल्डोजर चलेगा।

माना जा रहा था कि कप्तान की चेतावनी के बाद अपराधी सरेंडर कर जायेंगे। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा। सोमवार को गदरपुर रोड दानपुर क्षेत्र मे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष व्यक्त पर पिस्टल तान दी। बाद में हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। फायरिंग से क्षेत्र मे दहशत फैल गई। बाद में वह फरार हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौक़े से एक जिन्दा कारतूस व चली हुई गोली का खाली खोका बरामद किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज़ खंगालते हुए हमलावार की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक कीरतपुर की साई विहार निवासी जोगेन्दर ने गांव मे ही दूसरी जगह पर एक प्लाट 5 लाख रूपये मे एक प्रॉपर्टी डीलर दानपुर निवासी व्यक्ति की मदद से ख़रीदा था। 

प्लाट गांव की निवासी निवासी नीतू नाम की महिला के नाम पर था। जोगेन्दर ने 3.70 लाख रूपये की कीमत अदा कर दी थी और शेष 1.30 लाख रूपये का एक चेक महिला व उसके पति को दिया था। 

उसके बावजूद प्लाट पर महिला व उसके पति का ही कब्ज़ा था। कई बार कहने के बाद भी महिला व उसका पति प्लाट खाली नहीं कर रहे थे। जिस पर पीड़ित ने बिचौलिए सू प्लाट खाली कराने को कहा था। इसी लेकर सोमवार की शाम को बिचौलिए ने दानपुर स्थित अपनी मोबाइल शॉप पर महिला व उसके पति और जोगेन्दर को बुलाया था। 

दोनों पक्षो मे जमीन खाली करने को लेकर बातचीत चल रही थी। तभी उनकी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गयी। 

आरोप है कि तभी महिला के पति गुरवाज ने दो पिस्टल निकल ली और एक पिस्टल निकल कर जोगेन्दर की कनपट्टी पर रख दी और धमकी दी। बीच बचाव को जोगेन्दर की पत्नी सपना आई तो उसने हवा में कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे जोगेन्दर व बच्चे बाल बाल बच गए। मौके पर भीड़ की संख्या बढ़ती देख आरोपी फरार हो गया। 

सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मौके पर कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं। पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर सूचना पर सीओ सिटी अभय सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। 

उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति ने फायरिंग की है,वह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करने की घटना की पुष्टि हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही। 

फिलहाल आरोपी पर मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। बक्शा नहीं जाएगा आरोपी रुद्रपुर। सीओ सिटी ने बताया कि फायरिंग करने वाले गुरवाज पर जिले के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। बताया कि एसओजी टीम को भी गिरफ्तारी में लगाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथ साथ उसकी पत्नी उससे भी तेज है।


Previous Post

बड़ी खबर : पुलिस ने वन्यजीव आरोपियों को पकड़ा। शाम होते होते थाने से ही दे दी जमानत। कार्यवाही पर खड़े हुए सवाल

Next Post

बड़ी खबर : 134 हेड कॉन्स्टेबल 1110 कांस्टेबल का हुआ तबादला

Next Post
उत्तराखंड समाचार,

बड़ी खबर : 134 हेड कॉन्स्टेबल 1110 कांस्टेबल का हुआ तबादला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: कोर्ट ने श्री दरबार साहिब की ज़मीन पर कब्जे की साज़िश की नाकाम । निर्माण और बिक्री पर रोक
  • सीआईएमएस कॉलेज में हरेला पर्व पर प्रकृति और परंपरा का सुंदर संगम, वृक्षारोपण और चेतना संवाद से गूंजा परिसर
  • हाइकोर्ट ब्रेकिंग: पॉक्सो के आरोपी से जेल में मारपीट। डिप्टी जेलर और जवान निलंबित
  • बड़ी खबर: कर्नल कोठियाल ने ठुकराई 24 लाख की सरकारी सुविधाएं। जानिए पूरी खबर ..
  • मिसाल: डीएम ने दर-दर भटक रहे अनाथ राजू के जले हाथ का कराया मुफ्त इलाज
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!