हादसा : दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी। गहरी खाई में गिरी मोटरसाइकिल।तीन युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाइकिल गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीन युवकों गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां […]

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर उत्तरकाशी से आ रही है। यहां मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाइकिल गहरी खाई में जा गिरी। बाइक सवार तीन युवकों गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एक युवक के मानपुर स्थित नदी में डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कर वापस उत्तरकाशी आ रहे थे कि मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाईकिल खाई में जा गिरी। ये तो गनिमत रहीं कि टीम ने बाइक को गिरते देख लिया था। जिससे आनन-फानन में पुलिस ने रेस्क्यू कर बाइक सवार तीनों युवकों को बाहर निकाल लिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया , जिनमें से दो की हालत अब ठीक है तथा एक का उपचार चल रहा है ।

घायलों की पहचान : 

लव पंवार पुत्र उम्मेद पंवार निवासी थराली उम्र -24 वर्ष , राहुल बिष्ट पुत्र गोविन्द सिंह निवासी मैठाना चमोली , प्रकाश राणा पुत्र भगवान सिंह निवासी नाड , उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts