दु:खद : भाजपा विधायक हरबंस कपूर का निधन

आज एक दुखद खबर आई है। आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक और कैंट विधानसभा के विधायक हरबंस कपूर दिवंगत हो गए ।

रात को वे भोजन करने के बाद अपने इंद्रा नगर स्थित आवास पर सो गए थे। सुबह जब उन्हें चाय पीने के लिए उठाया गया तो वे नहीं उठे। वे अभी 75 वर्ष के थे। उनके निधन से भाजपा समेत क्षेत्रवासियों में भी शोक की लहर है।

सात जनवरी 1946 को जन्मे हरबंस कपूर एक कुशल राजनीतिज्ञ रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैंट विधानसभा सीट से विधायक थे। कैंट क्षेत्र में उनका ही दबदबा रहा है।

हरबंस कपूर पार्टी के मजबूत नेता माने जाते हैं, जो पूर्व में स्पीकर रह चुके हैं । इसके अतिरिक्त 1989 से लगातार जीतने का रिकॉर्ड भी हुए बना चुके हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts