ग्राम चामी के हरि प्रसाद का मकान अतिवृष्टि से हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार ।

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

सतपुली । 

लगातार हो रही बारिश के चलते विकासखण्ड कल्जीखाल के अन्तर्गत ग्राम चामी निवासी हरि प्रसाद पुत्र दयाराम का मकान अतिवृष्टि के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।

मकान क्षतिग्रत होने पर हरि प्रसाद के  स्वयं रहने के कमरे सहित मवेशियों के रहने का कमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया है ।

हरि प्रसाद का कहना है कि बारिश के कारण उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है वह किसान है और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है । ऐसे में बारिश से मकान क्षतिग्रस्त होना किसी आपदा से कम नही है ।

तहसीलदार पौड़ी सब्बल सिंह कठैत ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही राजस्व उपनिरीक्षक को अग्रिम कार्यवाही के आदेश दे दिये गये है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts