पूर्व मंत्री के घर पहुंची कांग्रेस महिला प्रत्याशी को दूसरे असफल दावेदारों के समर्थकों ने घर में घुसने से रोका

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के लालकुआं में टिकट मिलने के बाद पूर्व मंत्री के घर पहुंची महिला प्रत्याशी को गेट बंद कर समर्थकों ने घुसने से रोका । महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी अपने पति और समर्थकों के साथ मंत्री के घर के गेट के बाहर जमीन पर बैठी ।        कांग्रेस पार्टी की सोमवार को दूसरी […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के लालकुआं में टिकट मिलने के बाद पूर्व मंत्री के घर पहुंची महिला प्रत्याशी को गेट बंद कर समर्थकों ने घुसने से रोका । महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी अपने पति और समर्थकों के साथ मंत्री के घर के गेट के बाहर जमीन पर बैठी । 

      कांग्रेस पार्टी की सोमवार को दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से महिला दावेदार संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी घोषित किया गया था । 

प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज संध्या पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के लालकुआं स्थित घर पहुंची । घर के बाहर पहुंचते ही हरीश दुर्गापाल और दूसरे असफल दावेदार हरेंद्र बोहरा के समर्थकों ने गेट बंद कर दिया, जिससे संध्या की मुलाकात नहीं हो सकी । 

हल्द्वानी की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी संध्या डालाकोटी, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल के घर के बाहर जमीन पर ही बैठ गई । संध्या के समर्थक भी इस मौके पर उनके साथ ही जमीन पर बैठ गए ।

हरी रंग की साड़ी में जमीन पर बैठी संध्या के साथ सफेद कुमाउनी टोपी में उनके पति किरन डालाकोटी भी जमीन पर बैठे दिखे । 

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts