एन.के. शर्मा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार। हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत।

समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक एन.के. शर्मा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। विजिलेंस ने एनके शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। एनके शर्मा ने मुकदमे को खारिज कराने तथा अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए एक रिट याचिका हाई कोर्ट नैनीताल में लगाई थी। […]

समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक एन.के. शर्मा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

विजिलेंस ने एनके शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। एनके शर्मा ने मुकदमे को खारिज कराने तथा अपनी गिरफ्तारी पर रोक के लिए एक रिट याचिका हाई कोर्ट नैनीताल में लगाई थी।

इस मामले में सुनवाई कल जस्टिस आर.सी.खुल्वे की बेंच द्वारा की गई। सभी तथ्यों को सुनने के बाद न्यायालय ने शर्मा को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार करते हुए विजिलेंस को स्टेट्स रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने के लिए निर्देश दिए हैं।

न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई के लिए 7. 10.  2021 की तारीख नियत की गई है।

अब विजिलेंस आर के शर्मा को किसी भी वक्त पूछताछ के लिए तलब कर सकती है

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts