उच्च न्यायालय और मुख्य न्यायाधीश के आवास के समीप लगी आग। दमकल और वन विभाग ने बमुश्किल पाया काबू

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय और मुख्य न्यायाधीश के आवास के समीप झाड़ियों में आग लग गई ।  दमकल विभाग और वन विभाग की फायर फाइटिंग टीम ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी तक़्क़त झोंक दी । गुंजाइश ये रही कि आग के फैलने की जगह नहीं थी ।        नैनीताल में मल्लीताल […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय और मुख्य न्यायाधीश के आवास के समीप झाड़ियों में आग लग गई ।

 दमकल विभाग और वन विभाग की फायर फाइटिंग टीम ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी तक़्क़त झोंक दी । गुंजाइश ये रही कि आग के फैलने की जगह नहीं थी ।

       नैनीताल में मल्लीताल के उच्च न्यायापाय क्षेत्र से ऊपर की तरफ के पहाड़ में झाड़ियों में अचानक आग लग गई ।

 तेज हवाओं के चलते आग लगातार बढ़ती चली गई । आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की फायर फाइटिंग टीम और दमकल विभाग के अलावा जिला प्रशासन और मल्लीताल कोतवाली पुलिस की टीमें भी मौजूद रही । 

दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमर सिंह अधिकारी ने बतायक की सूचना के बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची ।

 घटनास्थल पर गाड़ी जाने के लिए सड़क नहीं थी, इसलिए विभागीय कर्मचारियों ने आसपास से पानी का इंतजाम करके आग पर काबू पाना शुरू किया । उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर में लगी आग फैल गई, लेकिन आग के फैलने की ज्यादा गुंजाइश नहीं रही ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts