हाई कोर्ट न्यूज़ : डी.एल.एड. डिप्लोमा धारकों को राहत। सहायक अध्यापक के पदों पर काउंसलिंग में होंगे सम्मिलित

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने डी.एल.एड.(एन.आई.ओ.एस.)डिप्लोमा धारकों को सहायक अध्यापक(प्राथमिक)के पदों पर काउन्सिलिंग में सम्मालित किये जाने का आदेश दिया है ।        कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ ने नैनीताल के बैतालघाट निवासी नन्दन सिंह बोहरा व अन्य की याचिका में सुनवाई करते हुए ये राहत दी है […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने डी.एल.एड.(एन.आई.ओ.एस.)डिप्लोमा धारकों को सहायक अध्यापक(प्राथमिक)के पदों पर काउन्सिलिंग में सम्मालित किये जाने का आदेश दिया है ।

       कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति आर.सी.खुल्बे की खंडपीठ ने नैनीताल के बैतालघाट निवासी नन्दन सिंह बोहरा व अन्य की याचिका में सुनवाई करते हुए ये राहत दी है । याचिकाकर्ताओं ने अपनी प्रार्थना में कहा कि वो डी.एल.एड.(एन.आई.ओ.एस.) डिप्लोमा धारक हैं, उन्हें उनके डिप्लोमा को सहायक अध्यापक(प्राथमिक)के पदों के लिए महत्वपूर्ण मन जाए । 

याची पक्ष को सुनने के बाद अन्तरिम आदेश करते हुये सरकार से याचिकाकर्ताओं को सहायक अध्यापक(प्राथमिक)के पद पर काउंसिलिंग के लिए शामिल किए जाने को कहा है । 

याची नंदन सिंह बोहरा ने कहा कि प्रदेश में डी.एल.एड.(एन.आई.ओ.एस.)वाले कुल 37,000 लोग हैं जबकि इनमें से 271 याचिकाकर्ताओं को आज उच्च न्यायालय ने राहत दी है ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts