हिम फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी ने 1000 जरूरतमंद, गरीब, बच्चों को वितरण किया मिष्ठान

हिम फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में दीपावली के शुभ अवसर पर लगभग 1000 जरूरतमंद, गरीब, बच्चों को मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ग्रामीण समुदाय तथा विभिन्न हितधारको द्वारा उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन अपर रिस्पना पुल, आईएसबीटी, कारगी चौक, नंदा की चौकी, प्रेम नगर, शिवलोक कॉलोनी रायपुर, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, अपना घर बद्रीपुर, पुरोला, चकराता, एमडीडीए हरावाला, कुआंवाला वंश देवी गंगोह सहारनपुर फाउंडेशन कार्यालय आदि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में किया गया।

संस्था इस कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु समस्त सहयोगियों का का हृदय की गहराई से धन्यवाद ज्ञापित करती है। तथा भविष्य में भी इसी तरह अपना सहयोग दिए जाने की आशा करती है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts