शाबाश उत्तराखंड : उत्तराखंड की बेटी ने बढ़ाया मान। सिंगिंग रियलिटी शो में मचाई धूम।

रिपोर्ट /विजेंद्र राणा

पहाड़ की बेटियों ने सदैव ही पहाड़ में पहाड़ जैसी समस्याओं से जूझने के बावजूद देश विदेश में उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा किया है। 

खुशी की बात यह है कि पिथौरागढ़ के हुड़ेती गांव की बेटी नीरजा सिंगिंग रिएलिटी शो में धूम मचा रही हैं और उत्तराखंड का नाम गर्व से ऊंचा कर रही है।

उत्तराखंड की मिर्जा उपरेती को बधाई, सिंगिंग रिएलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत मे उत्तराखंड से एकमात्र प्रतिभागी हैं ।

उत्तराखंड का टैलेंट पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। सीमांत जनपद के हुड़ेती गांव का निवासी निर्जा उपरेती छोटे परदे पर अपनी गायिकी का लोहा मनवा रही हैं।

नीरजा उप्रेती टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो स्वर्ण स्वर भारत में लोगों का दिल जीत रही हैं। उनकी मधुर आवाज ने उनके कई फैंस बना दिए हैं।शो के जजों द्वारा नीरजा को खूब प्रोत्साहन मिल रहा है। 

नीरजा की उपलब्धि से समस्त सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। दरअसल जी टीवी पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिंगिंग रिएलिटी शो प्रसारित किया जा रहा है।

स्वर्ण स्वर भारत शो के अभी तक दो एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। इस शो को प्रसिद्ध अभिनेता रविकिशन होस्ट कर रहे हैं। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, सुरेश वाडेकर व मशहूर कवि कुमार विश्वास जज की भूमिका में हैं।

नीरजा की बड़ी बहन ज्योति उप्रेती दूरदर्शन व आकाशवाणी की अधिकृत गायिका हैं। उन्होंने ज्योति उप्रेती से ही संगीत की बारीकियां सीखीं।  दोनों बहनें अपनी गायिकी से विलुप्त हो रही उत्तराखंड के पारंपरिक लोकगीतों को पुनर्जीवित कर उनका संरक्षण करने का प्रयास कर रही हैं।

इसके लिए बकायदा उन्होंने फेसबुक पेज व यू ट्यूब पर अपना चैनल भी बनाया है जिसके जरिए वे उत्तराखंड की संस्कृति और लोकगीतों का प्रचार कर रही हैं।

 उनके मधुर गीतों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। नीरजा उप्रेती की उपलब्धि पर हमारी पूरी टीम नीरजा उपरेती को शुभकामनाएं देती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से कामना करते है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts