हादसा: होली की खुशियों के बीच करंट लगने से युवक की मौत

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी होली त्योहार की खुशियों के बीच बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपकोट तहसील के जग थाना गांव में एक निर्माणाधीन भवन के लेंटर की तैयारी चल रही […]

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी

होली त्योहार की खुशियों के बीच बागेश्वर जनपद के कपकोट तहसील से एक बुरी खबर सामने आ रही है। यहां करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपकोट तहसील के जग थाना गांव में एक निर्माणाधीन भवन के लेंटर की तैयारी चल रही थी। जिस कारण छत पर सरिया बांधा हुआ था। 44 वर्षीय गुंजन सिंह पुत्र मंगल सिंह छत पर काम कर रहे थे कि अचानक इसी दौरान अचानक से बिजली के तार लेंटर डालने के लिए बांधे गए सरिया को छू गए। जिस कारण मंगल सिंह बिजली की चपेट में आ गए। सूचना है कि आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में खुशियों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts