बर्फबारी से बड़ी लोगों की मुश्किलें। जान गंवाते गंवाते बचा बुजुर्ग

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में सीजन की पांचवी बर्फ़बारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं । समाजसेवियों और पुलिस की मदद से एक बुजुर्ग जान गंवाते गंवाते बचा ।          नैनीताल और उसकी उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में बीते दो दिनों से रुक रुककर बर्फ़बारी हो रही है । बर्फ़बारी की वजह से तापमान […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में सीजन की पांचवी बर्फ़बारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं । समाजसेवियों और पुलिस की मदद से एक बुजुर्ग जान गंवाते गंवाते बचा ।

         नैनीताल और उसकी उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में बीते दो दिनों से रुक रुककर बर्फ़बारी हो रही है । बर्फ़बारी की वजह से तापमान बहुत ज्यादा गिर गया है । स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । ठण्ड के कारण शहर में घूमने वालों की संख्या अत्यधिक कम हो गई है । ऐसे में मल्लीताल के मेट्रोपोल होटल के समीप नाली में गिरा एक बुजुर्ग ठंड में अकड़ गया । लगभग चार वहते के बाद राहगीरों की नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो उसने एक समाजसेवी सचिन कुमार को बुलाया । सचिन ने मल्लीताल कोतवाली पुलिस की मदद से मंगोली गांव के रहने वाले बुजुर्ग को कपड़े पहनाकर अक़्ज की गर्मी पहुंचाई । बुजुर्ग को स्थानीय बी.डी.पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है । 

       बर्फ़बारी के चलते पर्यटक भी नैनीताल के पर्यटन स्थलों में जुट रहे हैं । उन्होंने बर्फ़बारी देखकर खुशी जताई ।

Also Read This

ITM Dehradun के छात्रों ने कबाड़ से बनाए 9 ड्रोन, Droneverse में सभी ने भरी उड़ान

ITM देहरादून के छात्रों ने कबाड़ से बना दिए ड्रोन, ‘Droneverse’ में सभी ने भरी उड़ान; ₹10 हजार का मिला पहला पुरस्कारदेहरादून, 17...

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

Related Posts