हरीश रावत ने भरा नामांकन बोले “पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगें”

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड की लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना नामांकन भरने के बाद कहा कि कब वो पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगे । हरीश रावत के साथ इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्या और हरीश चंद दुर्गापाल मौजूद रहे ।          नैनीताल जिले में लालकुआं […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड की लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपना नामांकन भरने के बाद कहा कि कब वो पिछले चुनावों की हार को देखते हुए गलतियां नहीं करेंगे । हरीश रावत के साथ इस मौके पर पूर्व मंत्री यशपाल आर्या और हरीश चंद दुर्गापाल मौजूद रहे । 

        नैनीताल जिले में लालकुआं विधानसभा सीट से दो दिन पूर्व प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज हरीश रावत नामांकन करने पहुंचे । हरीश रावत 2017 के विधानसभा चुनावों में उधम सिंह नगर जिले के किच्छा और हरिद्वार की हरिद्वार ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे । हरीश रावत का नाम रामनगर से बदलकर लालकुआं विधानसभा के लिए पिछले दिनों किया गया था । आज नामांकन के बाद हरीश रावत ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों के जैसे शुभचिंतक, अगर हरीश रावत से कहेंगे कि गलत फहमी में मत रहना, तो वो गलत फहमी में नहीं रहेंगे । वो इस चुनाव में कोई गलती नहीं करेंगे ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts