सावधान :आईएएस अधिकारी हुए कोरोना संक्रमित।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के पैर सचिवालय तक पहुंच गए है। सचिवालय का एक आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। साथ ही CMO कार्यालय के एक डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देहरादून के एक बड़े स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित […]

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोरोना एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। कोरोना के पैर सचिवालय तक पहुंच गए है। सचिवालय का एक आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए है। साथ ही CMO कार्यालय के एक डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं देहरादून के एक बड़े स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियातन स्कूल में बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है।

रिपोर्टस के अनुसार देहरादून में बीती बुधवार को कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 रही। पूरे प्रदेश में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। जिसमें सचिवालय का एक आईएएस अधिकारी , CMO कार्यालय का एक डॉक्टर सहित दो स्कूली छात्र भी कोविड पॉजिटिव मिले है। इससे पहले देहरादून के दो स्कूल के छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। हालांकि अभी कई जिलों में कोविड केस शून्य हैं।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से देहरादून में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। राजधानी में जो शख्स मास्क नहीं पहनेगा उस पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगा दिया जाएगा। अब जल्द ही बार्डर पर कोरोना टेस्टिंग शुरू होने  की खबरे भी आ रही है।

 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts