दु:खद : आईईडी धमाके में उत्तराखंड का लाल शहीद।

उत्तराखंड के लिए बहुत ही दुख की खबर है। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। दरअसल, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे देवप्रयाग निवासी आइटीबीपी जवान के राजेंद्र सिंह ग्राम कोटि शहीद हो गए।खबर  मिलने पर […]

उत्तराखंड के लिए बहुत ही दुख की खबर है। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में उत्तराखंड के राजेंद्र सिंह शहीद हो गए।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी धमाके में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे देवप्रयाग निवासी आइटीबीपी जवान के राजेंद्र सिंह ग्राम कोटि शहीद हो गए।खबर  मिलने पर घर और गांव में कोहराम मच गया। 

उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंच गया है। ताबूत में शहीद को लेटा देख परिवार वाले बेसुध हो गए। गांव में माहौल गमगीन हो गया।

 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के सोनपुर इलाके के डोंगरी बेडी में आईईडी लगाया हुआ था।यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है ।

निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले आईटीबीपी के 53 वी बटालियन के जवान रूटीन गश्त कर रहे थे। इस दौरान पहले से प्लांट किए दो आईडी के नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया।

धमाके की चपेट में आने से एएसआई राजेंद्र सिंह शहीद हो गए।साथ ही घायल हेड कांस्टेबल महेश का अस्पताल में इलाज जारी है। 

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts