बड़ी खबर : बिल्डर से अवैध वसूली और धमकाने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड।

रियल एस्टेट बिल्डर से अवैध वसूली और धमकाने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बिल्डर से अवैध वसूली और धमकाने के आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।साथ ही पूरे मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को सौंप दी।

जानिए पूरा मामला:

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी एसआई का नाम भवानी शंकर पंत हैं।एसआई डेपुटेशन पर पीटीसी नरेंद्र नगर में तैनात है।

भवानी शंकर पंत पर आरोप है कि इन्होनें हरिद्वार के बिल्डर को फोन पर धमकी देकर बिल्डिंग के काम रोकने और अवैध वसूली की डिमांड की है।साथ ही आरोपी दारोगा ने फोन पर मैसेज भेजकर बिल्डर को उगाही के लिए भी धमकाया।

पीड़ित बिल्डर ने डीजीपी अशोक कुमार के सामने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवैध वसूली और धमकाने के मामले में सब इंस्पेक्टर भवानी शंकर पंत के खिलाफ शिकायत की।

शिकायतकर्ता ने डीजीपी के समक्ष आरोपी दारोगा द्वारा धमकाने की फोन कॉल रिकॉर्डिंग डिटेल और मैसेज भी पेश किए।

बिल्डर के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक सुबूत देखने के बाद उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर एसटीएफ को विस्तृत जांच सौंप दी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts