हिमालय में मौत के मुंह में फंसे सरकारी अधिकारी का आई.टी.बी.पी.ने किया लाइव रैस्क्यू ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर घंसने से पहाड़ी में फंस गया । उनकी चीख पुकार सुनकर गश्त कर रहे आई.टी.बी.पी.के जवानों ने उनका बमुश्किल रैस्क्यू किया । ये सारा हादसा कैमरे में कैद हो गया है । पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर घंसने से पहाड़ी में फंस गया । उनकी चीख पुकार सुनकर गश्त कर रहे आई.टी.बी.पी.के जवानों ने उनका बमुश्किल रैस्क्यू किया । ये सारा हादसा कैमरे में कैद हो गया है ।

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के हिमालयी क्षेत्र में गुरुवार को जिला खाद्य निरीक्षक राशन की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण कर लौट रहे थे । खतरनाक बर्फीले रास्तों से गुजरते हुए एक जगह अचानक ग्लेशियर खिसकने से उनका पैर पत्थर में जा फंसा । मदद के लिए की गई उनकी चीख पुकार सुनकर, वहां तैनात आई.टी.बी.पी.के जवान उन्हें खोजते हुए वहां पहुंच गए । मुनस्यारी के खाद्य निरीक्षक मोहित विजय कुमार पिछले दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र के उन गांवों का दौरा करने गए थे जो शीतकाल में माइग्रेट करते हैं । गुरुवार को अकेले लौटते समय छिरकानी के समीप, ग्लेशियर के हटने से उनका पैर पहाड़ी की दरार में फंस गया । अकेले होने के कारण मोहित असहाय हो गए जिसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया । ठंड के कारण मोहित का शरीर जकड़ने लगा । मोहित की आवाज सुनकर वहां गश्त कर रहे आई.टी.बी.पी.के जवान पहुंच गए, जिन्होंने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत करके पत्थर तोड़कर मोहित को बाहर निकाला । मोहित को मुनस्यारी के चिकित्सालय के बाद सकुशल उनके सरकारी आवास में पहुंचाया दिया गया है ।

इस पूरी घटना का एक वीडियो बन गया जिससे देश के हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा में लगी आई.टी.बी.पी.के काम की हर जगह सराहना हो रही है । मोहित ने जब आई.टी.बी.पी.जवानों का आभार जताते हुए उनसे नाम पूछा तो उन्होंने केवल अपने को केवल ‘हिमवीर’ बताया ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts