बड़ी खबर : बेटा बना विभागीय ठेकेदार।जल संस्थान के इंजीनियर सस्पेंड।

अनुज नेगी पौड़ी।  जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे को ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है । पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए ।  पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था […]

अनुज नेगी

पौड़ी।

 जल जीवन मिशन के तहत अपने ही बेटे को ठेके देने के आरोपी इंजीनियर सहित जल संस्थान के दो इंजीनियरों को निलंबित कर दिया गया है । पेयजल सचिव नितेश झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए । 

पौड़ी सब डिवीजन में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर राकेश कुमार वर्मा पर आरोप था कि उन्होंने अपने ही बेटे को ठेके दिए हैं । 

मामले की जांच जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने की। जांच में पता चला कि राकेश कुमार वर्मा ने अपने बेटे को एक वर्ष के अंतराल में जल जीवन मिशन की 11 योजनाएं और दो जिला योजनाएं आवंटित की।

 जांच अधिकारी की सिफारिश पर सचिव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दूसरा मामला ऊधमसिंह नगर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तरुण शर्मा का है। 

उन पर आरोप है कि वह मेडिकल लीव पर गए। अवकाश से वापस आए तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना खुद ही चार्ज ग्रहण कर लिया। इसकी जांच भी सीजीएम एसके शर्मा ने की। उनकी सिफारिश के आधार पर तरुण शर्मा को कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन का आरोप मानते हुए निलंबित कर दिया गया है

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts