जिला पंचायत अध्यक्षा पर लगे आरोपों पर जाँच समिति गठित

भूपेन्द्र नेगी /गोपेश्वर   जिला पंचायत चमोली में नंदा देवी राजजात पर हुई अनियमितताओं के आरोपों को लेकर लगातार विवादों को  देखकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत व […]

भूपेन्द्र नेगी /गोपेश्वर

  जिला पंचायत चमोली में नंदा देवी राजजात पर हुई अनियमितताओं के आरोपों को लेकर लगातार विवादों को  देखकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत व भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात कार्यों को लेकर अनियमितता के आरोप व अन्य कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जांच न किये जाने का आरोप लगाया है।

जबकि जिला पंचायत अध्यक्षा रजनी भंडारी का स्पष्ट कहना है कि जांच पहले ही निष्पक्ष हो चुकी है और उन पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

चमोली जिलाधिकारी ने इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts