शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने अपने गृह क्षेत्र जौनसार भेजें 49 शिक्षक। अन्य क्षेत्र शिक्षकों को तरसे।

शिक्षा विभाग से आज एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। आपको बता दे कि निदेशक बेसिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने 49 शिक्षकों को पदोन्नति स्थानांतरण के तहत जौनसार  भेज दिया।  जिसका बड़ा कारण क्षेत्र में शिक्षकों की कमी एवं निदेशक बेसिक शिक्षा सीमा जौनसारी क्षेत्र से संबंधित होना बताया जा रहा है।  सवाल ये खड़े […]

शिक्षा विभाग से आज एक बड़ी खबर सामने आयी हैं। आपको बता दे कि निदेशक बेसिक शिक्षा सीमा जौनसारी ने 49 शिक्षकों को पदोन्नति स्थानांतरण के तहत जौनसार  भेज दिया।

 जिसका बड़ा कारण क्षेत्र में शिक्षकों की कमी एवं निदेशक बेसिक शिक्षा सीमा जौनसारी क्षेत्र से संबंधित होना बताया जा रहा है।

 सवाल ये खड़े हो रहे है कि  क्या अन्य स्थानो पर   शिक्षको के पद रिक्त नही थे,जो कि बड़ी संख्या में शिक्षकों को क्षेत्र विशेष में भेजा गया।  

सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि क्या ये अध्यापक, अध्यापिकाएं सम्बंधित विद्यालयों में जॉइनिंग करेंगे।

ऐसा लग रहा है कि इस बार जौनसार बावर  क्षेत्र के उन  सभी विद्यालयों में अध्यापको की तैनाती से  नियमित एवं सुचारु रुप से अध्यन / अध्यापन कार्य संपन्न हो सकेगा जहां छात्र तो हैं लेकिन पढ़ाने वाले अध्यापकगण नहीं हैं।

अवश्य ही यह एक अच्छी पहल है परंतु यदि इसी प्रकार की पहल पूरे पहाड़ में चलाई जाए कि विद्यार्थियों को  पढ़ाई के लिए अपने मूल विद्यालय को न छोड़ना पड़े। इससे कहीं न कहीं पलायन रुकेगा,क्योंकि अधिकांश अभिभावक अपने मूल स्थान से इसलिए पलायन करते ह्रै क्योंकि वहां विघालयो में अध्यापक मौजूद  नहीं है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts