लगातार शिकायतों के बाद जागा खाद्यान्न विभाग। छापेमारी कर किये नोटिस जारी।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्यान विभाग ने छापेमारी कर नोटिस जारी किए हैं ।         नैनीताल में मल्लीताल स्थित पंत पार्क और अंडा मार्किट और गाड़ी पड़ाव में खाद्यान विभाग के कर्मचारियों ने आक्समिक छापेमारी की और व्यापारियों को नियमों के अनुसार समान बेचने की चेतावनी दी। […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

 उत्तराखंड के नैनीताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्यान विभाग ने छापेमारी कर नोटिस जारी किए हैं । 

       नैनीताल में मल्लीताल स्थित पंत पार्क और अंडा मार्किट और गाड़ी पड़ाव में खाद्यान विभाग के कर्मचारियों ने आक्समिक छापेमारी की और व्यापारियों को नियमों के अनुसार समान बेचने की चेतावनी दी।

 विभागीय कर्मचारियों ने पके मांस और कच्चे मास मछली अंडे की बिक्री कर रहे व्यापारियों को सामान ढककर बेचने की हिदायत दी ।

 उन्होंने बताया कि हॉकरों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया गया है और पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी । इसके अलावा बिना लाइसेंस के चल रहे प्रतिष्ठानों को हटवाया गया है ।

 विभागीय अधिकारियों ने बताया कि लगभग 14 हॉकरों और 5 दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के मानकों के अंतर्गत नोटिस की कार्यवाही की गई है ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts