खुशखबरी : उत्तराखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को CUET एग्जाम से किया बाहर। छात्र सीधे ले सकेंगे एडमिशन

उत्तराखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस वर्ष सीयूईटी के एग्जाम से बाहर कर दिया गया है। छात्रों के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की खबर है जिसके बाद छात्र सीधा कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित पूर्वोत्तर के विश्वविद्यालय में इस साल एडमिशन को बड़ी […]

उत्तराखंड के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस वर्ष सीयूईटी के एग्जाम से बाहर कर दिया गया है। छात्रों के लिए बहुत ही बड़ी खुशी की खबर है जिसके बाद छात्र सीधा कॉलेजों में एडमिशन ले सकेंगे।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित पूर्वोत्तर के विश्वविद्यालय में इस साल एडमिशन को बड़ी राहत दी है।

यूजीसी की ओर से जारी एक पत्र के मुताबिक इन विश्वविद्यालय के कॉलेजों में इस साल पूर्व की व्यवस्था के तहत एडमिशन की छूट रहेगी। हालांकि यह छूट केवल इस वर्ष के लिए है।

यूजीसी के इस पत्र के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से एफिलिएटिड डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर पीजी कॉलेज सहित जितने भी प्राइवेट पैरामेडिकल व अन्य कॉलेज हैं, सभी में पूर्व की व्यवस्था के तहत एडमिशन होंगे। इनमें से किसी भी कॉलेज में सीयूईटी एग्जाम की जरूरत नहीं है।

इन यूनिवर्सिटी को मिली इस साल CUET से राहत

  • HNB Garhwal Central University
  •  Sikkim University 
  • Rajiv Gandhi University
  •  Manipur University
  • Assam University
  • Nagaland University
  • Tripura University
  • Mizoram University

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts