लॉकडाउन : देहरादून में फिर लगा कोरोना कर्फ्यू। डीएम ने जारी किये आदेश।

देहरादून में एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।डिक्लिन व FRI में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के बाद डीएम देहरादून ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद देहरादून के FRI और डिक्लिन, तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। […]

देहरादून में एक बार फिर से कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।डिक्लिन व FRI में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के पाए जाने के बाद डीएम देहरादून ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद देहरादून के FRI और डिक्लिन, तिब्बती कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को दोनों क्षेत्रों में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग एवं प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सधिकारी को इन क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए।

लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र के भीतर सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

जिलाधिकारी डॉ आर राकेश ने जनपदवासियों से मास्क का उपयोग तथा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करने का अनुरोध किया।

Also Read This

बड़ी खबर: तीन तलाक के बाद हलाला का कथित दबाव। पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, तीन तलाक देने और दोबारा साथ रखने के...

अजब गजब: अस्पताल के अंदर घूम रहे आवारा पशु। मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल

थराली। गिरीश चंदोला अस्पताल को स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील स्थानों में माना जाता है। यहां बीमार मरीजों का इलाज होता है,...

Related Posts