युवक को पत्नी के साथ घूमता देख प्रेमिका ने चप्पलों से की धुनाई ।

पत्नी के साथ बाजार जाना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब रास्ते में युवक को उसकी प्रेमिका मिली । युवक को पत्नी के साथ घूमता देख प्रेमिका आग बबूला हो गयी और रास्ते में ही युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देकर छोड़कर चली […]

पत्नी के साथ बाजार जाना एक युवक को तब भारी पड़ गया जब रास्ते में युवक को उसकी प्रेमिका मिली । युवक को पत्नी के साथ घूमता देख प्रेमिका आग बबूला हो गयी और रास्ते में ही युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देकर छोड़कर चली गयी  ।

पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई हैं, युवती अगर शिकायत करती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्या हैं मामला : 

सिडकुल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने खुद को अविवाहित बताया हुआ था।युवक अपनी पत्नी के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था।

इस दौरान उसकी प्रेमिका भी बाजार में खरीदारी करने के लिए आई थी। जहां दोनों आपस में टकरा गए।

युवक को देखकर युवती की उसकी तरफ बढ़ी तो युवक अनजान बन गया। जिसके बाद प्रेमिका आक्रामक हो गई।युवक की पत्नी ने बीच-बचाव किया तो मामले की पोल खुल गई। इसके बाद युवती ने आरोपी युवक की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी।

इसके साथ ही युवक की पत्नी भी उसे धक्का देते हुए वहां से चली गई। पति-पत्नी और वो के इस ड्रामे को देखने के लोगों की भीड़ जमा हो गई ।बताया जा रहा है कि युवक सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts