कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को दी करोड़ो की सौगात

इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल  सतपुली-   प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि […]

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल 

सतपुली- 

 प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में 19 लाख 70 हजार रूपये की लागत से ओएनजीसी, सीएसआर मद से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सीएसआर मद से 20 लाख 71 हजार नौ सौ नवासी की लागत की अल्ट्रासाउंड मशीन और विधायक निधि से 5 लाख की धनराशि से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक महाराज ने राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के पूर्वी नयार नदी पर मत्स्य पालन केंद्र सतपुली की सुरक्षा दीवार हेतु 2 करोड़ 74 लाख 54 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना, विकासखंड कल्जीखाल के अंतर्गत ज्वाल्पा में पश्चिमी नयार नदी पर 1 करोड़ 4 लाख 57 हजार की लागत की बाढ़ सुरक्षा योजना और विकासखंड द्वारीखाल के तहत राजकीय कन्या विद्यालय सतपुली की सुरक्षा हेतु 1 करोड़ 25 लाख 64 हजार की बाढ़ सुरक्षा योजना का शिलान्यास किया। उन्होने एकेश्वर मोटर मार्ग के पिटकुल के निकट से ग्राम नौगाव के लिए 70 हजार रूपये की विधायक निधि से निर्मित संपर्क मार्ग एवं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए सम्पर्क मार्ग का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर सरपंच पातीराम जिन्होंने 1.50  किलोमीटर की सड़क काटी उन्हें भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सम्मानित किया।

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जलागम विभाग द्वारा 46 लाख 12 हजार की लागत से निर्मित विकासखंड एकेश्वर के अमोठा में एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटर, अमोठा एवं सीमारखाल, एकेश्वर में 31 लाख 32 हजार की धनराशि से निर्मित 2-2 एग्री बिजनेस, ग्रोथ सेंटरो का भी लोकार्पण किया।

मीडिया ने उनको 4 साल की उपलब्धियों के बारे में पूछा तो महाराज ने कहा कि उपलब्धियां बहुत है इसलिये उन्होंने अपनी उपलब्धियों की किताब छापी हैं ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts