गुलदार ने वन दरोगा पर किया हमला।ड्रोन कैमरे से गुलदार को ट्रैप करने की कोशिश जारी

  स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुल्दार को पकड़ने के लिए लगी टीम पर गुल्दार ने हमला किया । जाल लेकर खड़े कर्मचारियों को घायल कर गुल्दार खेतों की तरफ भागा। नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पास अब भाखड़ा रेंज मे गुलदार का खौफनाक वीडियो सामने आया हैं। हल्द्वानी के रामपुर रोड पंचायत […]

 

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुल्दार को पकड़ने के लिए लगी टीम पर गुल्दार ने हमला किया । जाल लेकर खड़े कर्मचारियों को घायल कर गुल्दार खेतों की तरफ भागा।

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पास अब भाखड़ा रेंज मे गुलदार का खौफनाक वीडियो सामने आया हैं। हल्द्वानी के रामपुर रोड पंचायत घर के पास धनपुरी गाँव मे गुलदार के पहुंचने से दहशत का माहौल हैं, क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट लगातार बना हुआ हैं।

गुलदार ने वन दरोगा पर हमला किया, जिसमें वो घायल हो गया। वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से गुलदार को ट्रैप करने की कोशिश क़र रहा हैं, लेकिन गुलदार की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी है।

वन अधिकारियो के मुताबिक गुलदार को पकड़ने की कोशिश जारी है, सुबह एक बार गुलदार को पकड़ भी लिया गया था लेकिन ग्रामीणों के शोर की वज़ह से ऑपरेशन नाकाम हों गया।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: 6 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर;देंखे लिस्ट

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से 17 नवंबर 2026...

QR कोड स्कैन करते ही मिलेगी बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की पूरी जानकारी, समस्त कार्यक्रमों की समय-सारणी अपने फोन पर होगी उपलब्ध

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल......महापौर आरती भंडारी ने किया विशेष QR कोड लॉन्च, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी डिजिटल सुविधा; मेले को तकनीक से जोड़ने...

Related Posts