बड़ी खबर : दागी विधायकों को टिकट देने में भाजपा अव्वल

विजेंद्र राणा देहरादून।  संविधान के अनुच्छेद 170 में विधानसभा का उल्लेख है और विधानसभा में योग्य नेतृत्व के लिए समय-समय पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है। जनता लोकतंत्र में अपने स्वतंत्र मताधिकार से ऐसा नेता चुनती है जो उसके क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सके। परंतु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड के […]

विजेंद्र राणा

देहरादून। 

संविधान के अनुच्छेद 170 में विधानसभा का उल्लेख है और विधानसभा में योग्य नेतृत्व के लिए समय-समय पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाती है।

जनता लोकतंत्र में अपने स्वतंत्र मताधिकार से ऐसा नेता चुनती है जो उसके क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर सके। परंतु आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उत्तराखंड के 22 विधायकों पर मुकदमे चल रहे हैं।

 इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला दे चुका है कि राजनीतिक दलों को चुनाव से पूर्व आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार के चयन का कारण बताना होगा।

 वर्तमान में उत्तराखंड की विधानसभा में 22 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज हैं। इनमें से चार सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर है। 

मुकदमों की लिस्ट में सर्वाधिक मुकदमे कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे पर है।इन पर तोड़फोड़ करने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा मर्डर का मुकदमा भी शामिल है।

 उत्तराखंड में 22 विधायकों पर आपराधिक केस दर्ज है, उनमें 17 विधायक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts