मोदी के हाथों में देश तो महाराज के हाथों उत्तराखंड सुरक्षित: जेपी नड्डा

अनुज नेगी

पौड़ी। मुझे इस चुनावी सभा के माध्यम से इस देवभूमि के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला। उत्तराखंड की भूमि जिसे हम क्रान्तिकारियों, ऋषि-मुनियों, देवी-देवताओं और देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों वीर सपूतों की भूमि कहते हैं मैं उसे नमन करता हूं।

 

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ चुनाव कार्यक्रम में आने पूर्व मै सोच रहा था कि यहाँ चुनाव की दृष्टि से कोई आवश्यकता तो है नहीं! क्योंकि सतपाल महाराज न ही सिर्फ चौबट्टाखाल, न ही उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा के प्रचार और प्रसार के लिए जाकर कमल खिलाने का काम करते हैं। उनके उद्गम स्थान पर तो कमल खिला ही हुआ है और खिला ही रहेगा ऐसा मेरा मानना है। इसलिए ऐसे श्री सतपाल महाराज जी के क्षेत्र में मैं जाकर बोट मांगू इसकी कोई  आवश्यकता तो है नहीं। 

 नड्डा  ने कहा महाराज  रेल मंत्री थे तब उन्होने ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन का सर्वे कराया था। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो उन्होने कार्य प्रारंभ करवाया। यह एक बदलता हुआ उत्तराखण्ड है। हमारी पार्टी गरीबों, शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए काम कर रही है। उन्होने कहा कि अगर मोदी जी के हाथों में देश सुरक्षित है तो महाराज जी के हाथों में उत्तराखंड सुरक्षित है। 

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने भी अपने विचार रखते हुए उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कायों की जानकारी दी। 

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी अध्यक्ष श्री जी पी नड्डा जी ने ईमानदार स्वच्छ छवि के व्यक्ति सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल  विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने एक शराब व्यवसायी जो कि यहां का वोटर भी नहीं है उसे चुनाव मैदान में उतारा है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को क्षेत्र की जनता अपने यहां घुसने की इजाजत न दें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व विधायक व मंत्री अमृता रावत, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डा. मोहन सिंह रावत, सरताज सिंह, अशोक ठाकुर आदि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts