मौसम अपडेट : छह सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया हैं। बारिश से सड़के, पुल ध्वस्त हो रही हैं । फिर भी उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं । ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में  छह सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी […]

देहरादून:

उत्तराखंड में बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया हैं। बारिश से सड़के, पुल ध्वस्त हो रही हैं । फिर भी उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं ।

ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में  छह सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पहाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। राज्य के कई जिलों में छह सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा, जिसके तहत पांच सितंबर को राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अंदेशा है। जबकि छह सितंबर को राजधानी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश के आसार रहेंगे।

मौसम विभाग ने भारी बारिश के येलो अलर्ट के चलते भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने, नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ने जैसी चुनौतियाँ सामने आने को लेकर भी प्रशासन को अलर्ट किया है।

मौसम विभाग के अनुसार छह सितंबर के बाद भी बारिश का दौर तेजी के साथ आगे कुछ दिन और जारी रह सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts