हत्या : नग्न अवस्था में झाड़ियों में पड़ा मिला पुलिस को शव। छानबीन शुरू

रुद्रपुर  हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित प्रेम आश्रम के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है।  सूचना पर सीओ अभय सिंह ,कोतवाल […]

रुद्रपुर 

हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित प्रेम आश्रम के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ है।

 सूचना पर सीओ अभय सिंह ,कोतवाल विक्रम राठौर मय फोर्स मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था तथा मृतक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं तथा उसके शव को जलाने का प्रयास भी किया गया था ।

 युवक की शिनाख्त वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी निवासी सद्दाम(20) पुत्र नबी अहमद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है युवक बैंड बजाने का कार्य करता था। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

प्राप्त समाचार के मुताबिक विगत 18 मई को सद्दाम घर से कुछ लोगों के साथ निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में सद्दाम के पिता नवी हसन ने पुलिस को तहरीर देकर नवाब पुत्र नीर हसन, निशा, गंगा राम, शहनवाज और इरफान आदि के विरूद्ध सद्दाम को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर सद्दाम की तलाश शुरू कर दी थी।

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts