नाबालिग से ब्लात्कार के आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में करेंगे पेश।

इंद्रजीत असवाल

सतपुली पौड़ी गढ़वाल

थाना सतपुली पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 21/2021 धारा 376 भादवि तथा धारा 5/6 पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त तीरथ सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह निवासी बबीना पोस्ट दुधारखाल थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 28 वर्ष को दिनांक 05/12/ 2021 को सतपुली बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को रिमांड वास्ते माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय पौड़ी में पेश किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर बलात्कार किया गया,जिससे नाबालिक लड़की गर्भवती हो गई और लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा थाने में तहरीर दी गई और पुलिस द्वारा लड़के को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts