नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा कर हुआ आगाज़

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा कर आगाज़ हुआ । डी.आई.जी.और पूर्व विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में कोविड प्रोटोकॉल नियमों को ध्यान में रखते हुए पूजा अर्चना की गई । नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित नन्दा देवी महोत्सव का आज कदली वृक्ष के लिए टीम को विदा कर आगाज़ हुआ । डी.आई.जी.और पूर्व विधायक सरिता आर्या की उपस्थिति में कोविड प्रोटोकॉल नियमों को ध्यान में रखते हुए पूजा अर्चना की गई ।

नैनीताल में विश्व प्रसिद्ध नन्दा देवी महोत्सव के पहले दिन आज मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कदली वृक्ष को लेने के लिए टीम रवाना हुई । टीम को धूमधाम से भजन कीर्तन और पूजा अर्चना के साथ विदा किया गया । आयोजक समिति, राम सेवक सभा के सचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि कोविड से पहले इस कार्यक्रम को खुले मैदान में किया जाता था । आज कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए राम सेवक सभा भवन के मीटिंग हॉल में सीमित संख्या के बीच कराया गया है । कार्यक्रम में डी.आई.जी. और संयुक्त मैजिस्ट्रेट के अलावा पूर्व विधायक सरिता आर्या आदि मौजूद रहे । उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका का धन्यवाद किया कि अलप समय में सारी तैयारियां कर ली गई । उन्होंने स्थानीय लोगों को भी कोविड नियमों का पालन करते हुए पहलाक़ दिन सफल करने के लिए धन्यवाद कहा ।

नैनीताल से भक्तों की एक टीम ढोल नगाड़ों के साथ इस वर्ष ज्यूलिकोट से कदली वृक्ष लेकर रविवार को लौटेगी । इसके बाद मुतलरती निर्माण और उसकी प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा । दर्शनों के बाद 17 तारिख को डोले को विसर्जित किया जाएगा जिसके बाद मेला सम्पन्न होगा ।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts