मॉल रोड तक पहुंचा नैनीझील का पानी। पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित।

 स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में बरसात ने वर्षों बाद अक्टूबर में ऐसा रूप दिखाया है । तेज वर्षा की वजह से नैनीझील खाली करते ही दोबारा भर रही है । नैनीझील का पानी मॉल रोड तक पहुंच गया है । इंडियन मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की भविष्यवाणी के अनुसार, नैनीताल में लगातार मूसलाधार बरसात हो […]

 स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में बरसात ने वर्षों बाद अक्टूबर में ऐसा रूप दिखाया है । तेज वर्षा की वजह से नैनीझील खाली करते ही दोबारा भर रही है । नैनीझील का पानी मॉल रोड तक पहुंच गया है ।

इंडियन मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की भविष्यवाणी के अनुसार, नैनीताल में लगातार मूसलाधार बरसात हो रही है । नैनीताल में पिछले 24 घंटे में 150 मिलीमीटर से अधिक बरसात नापी गई है, जो पल पल में बढ़ते ही जा रही है । तेज बरसात के कारण नैनीताल के सभी 62 नालों और दस उप नालों में तेज पानी बह रहा है । पहले से भरी नैनीझील इतना पानी आने से लबालब भर गई है । झील का पानी तल्लीताल क्षेत्र में मॉल रोड तक पहुंच गया है । मॉल रोड में पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है ।

हाल में लगाए ऑटोमेटिक निकासी द्वार से समय समय में पानी निकल रहा है । अधिशासी अभियंता ने बताया कि उनके अनुभव से वर्ष 1998 के बाद अब ये बड़ा हुआ लेट मॉनसून देखने को मिला है । उन्होंने कहा कि झील में बहुत पानी आ रहा है और इसे मैन्टेन किया जा रहा है । बताया कि झील के दोनों गेट पूरी तरह से खोले गए हैं ।

 

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts