नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी। पर्यटको ने जमकर उठाया आनंद ।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली जिसका पर्यटकन ने जमकर आनंद उठाया । नैनीताल की उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं जैसे स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और किलबरी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है। नैनीताल में कल शाम हुई बरसात के बाद देर रात मौसम […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली जिसका पर्यटकन ने जमकर आनंद उठाया । नैनीताल की उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं जैसे स्नो व्यू, हिमालय दर्शन और किलबरी में बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे है।

नैनीताल में कल शाम हुई बरसात के बाद देर रात मौसम का पहला हिमपात देखने को मिला । मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी के अनुसार गुरुवार सवेरे से ही मौसम ने करवट ली और आकाश में बादल छा गए । बर्फबारी के चलते नैनीताल का तापमान शून्य से नीचे चला गया है । बर्फबारी के चलते पर्यटकों का आगमन शुरू हो गया है। नैनीताल में न्यू ईयर मनाने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ मौजूद हैं । पर्यटक अपने परिवार के साथ बर्फ का जमकर लुफ्त उठा रहे है और एक दूसरे को बर्फ के गोले मारते भी दिख रहे है। हिमालय दर्शन क्षेत्र बर्फ की चादर ओढ़े नजर आ रहा है जिसे पर्यटक अपने कैमरों में कैद कर रहे है।

सीजन के पहले हिमपात और पर्यटकों के आगमन से स्थानीय लोगो के रोजगार के अवसर भी बढ़ गए है।

इसके साथ ही नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में रात भर भारी हिमपात हुआ। पहाड़ी में जहाँ देखो चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है ।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts