नैनीताल वन विभाग जंगलों की आग को जड़ से मिटाने के लिए कर रहा सफल कोशिश।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में पिरूल को जंगलों से उठाने के कारण इस वर्ष आग की बेहद कम घटनाएं देखने को मिल रही हैं । जंगलों से उठाए गए पिरुल से बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों का ईंधन तैयार होगा जिससे ग्रामीणों को शुद्ध आय होगी ।         उत्तराखंड के पहाड़ों के जंगलों में चारों तरफ […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में पिरूल को जंगलों से उठाने के कारण इस वर्ष आग की बेहद कम घटनाएं देखने को मिल रही हैं । जंगलों से उठाए गए पिरुल से बड़ी बड़ी फैक्ट्रियों का ईंधन तैयार होगा जिससे ग्रामीणों को शुद्ध आय होगी ।

        उत्तराखंड के पहाड़ों के जंगलों में चारों तरफ सबसे अधिक मात्रा में चीड़ के पेड़ देखने को मिलते हैं । इन पेड़ों से पिरूल गिरता है, जो वनाग्नि को धधकने में योगदान देता है । ऐसे ही चारों तरफ पड़ा पिरूल न तो जंगल में अपने अलावा कोई दूसरी उपज को उगने देता है और न ही खुद किसी काम आता है । नैनीताल वन विभाग ने एक योजना चलाकर ग्रामीणों से पिरूल एकत्रित कराया और उन्हें तोलकर उसका चार रुपया प्रति किलो भुगतान कर दिया । विभाग ने इस पिरूल को लालकुआं की पेपर मिल के साथ एम.ओ.यू.कर उसे उपलब्ध करा दिया । वहां ये पिरूल ईंधन के रूप में काम आ गया । 

       अब नैनीताल जिले के पहाड़ों से पिरूल उठने के बाद जंगलों में आग फैलनी और धधकनी बन्द हो गई । इससे जिले में आग की घटनाएं लगातार कम होती चली गई । डी.एफ.ओ.बीजू लाल टी आर ने बताया कि इस वर्ष आग की घटनाएं पूरी तरह से काबू में हैं । एक दो घटनाओं के अलावा कोई बड़ी घटना नहीं है और इनपर भी विभाग काबू कर ले रहा है । आग कम लगने का मुख्य कारण जंगलों से पिरूल का उठना है । पिछले वर्ष इस माह में वायुसेना के हेलीकॉप्टर मंगवाए गए थे । डी.एफ.ओ.ने बताया कि पिछले वर्ष जंगल 4 अप्रैल से 20 अप्रैल तक भयंकर आग की चपेट में थे । ये आग बरसात पड़ने के बाद ही बुझी थी । 

 

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts