बड़ी कार्यवाही : प्रशासन ने जेसीबी मशीन से किए दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त।

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड में नैनीताल के बारह पत्थर क्षेत्र में आज प्रशासन ने जे.सी.बी.मशीन की मदद से दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए । पालिका पताबन्धन ने बीते रोज इस क्षेत्र में अतिक्रमण खुद हटाने की मुनादी की थी जिसके बाद आज ये कड़ी कार्यवाही की गई है ।      आज सवेरे से ही कालाढूंगी के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड में नैनीताल के बारह पत्थर क्षेत्र में आज प्रशासन ने जे.सी.बी.मशीन की मदद से दर्जनों अवैध निर्माण ध्वस्त किए । पालिका पताबन्धन ने बीते रोज इस क्षेत्र में अतिक्रमण खुद हटाने की मुनादी की थी जिसके बाद आज ये कड़ी कार्यवाही की गई है ।

     आज सवेरे से ही कालाढूंगी के बारह पत्थर में नगर पालिका, जिला विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की टीमों पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंच गई । टीम ने एक तरफ से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। बारह पत्थर से लैंड्स एंड मार्ग में बने टीन और सीमेंट के अस्तबलों के अलावा टीम ने कालाढूंगी सड़क किनारे बनी दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया ।

बताया जा रहा है कि इसके बाद टीम नारायण नगर को जाने वाली सड़क पर बने लगभग 50 अवैध आवासों को भी ध्वस्त करेगी । विभागों के लिए आए लेबरों ने घोड़ों के अस्तबलों, दुकानों और घरों की छतों को उखाड़कर तोड़ दिया । जॉइंट मैजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए इसी तरह से अभियान लगातार चलाए जाएंगे । इस अभियान के तहत उन्होंने शहर के अन्य अतिक्रमणकारियों को भी चेतावनी दी है कि वो अतिक्रमण न लगाएं क्योंकि देर सबेर अतिक्रमण तो हटाया ही जाएगा ।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts